राम नाम की माला जपेगा कोई दिलवाला

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम की माला जपेगा कोई दिलवाला,

जपेगा कोई दिलवाला, जपेगा कोई दिलवाला,

राम नाम की माला जपेगा कोई दिलवाला......

एक माला मीरा ने जप लई,

मीरा ने जप लई, मीरा ने जप लई,

ज़हर का अमृत कर डाला, जपेगा कोई दिलवाला.......

एक माला हनुमत ने जप लई,

हनुमत ने जप लई, हनुमत ने जप लई,

सीना फाड़ दिखलाया, जपेगा कोई दिलवाला.....

एक माला शबरी ने जप लई,

शबरी ने जप लई, शबरी ने जप लई,

झूठे बेर खिला डाला, जपेगा कोई दिलवाला,

राम नाम की माला जपेगा कोई दिलवाला......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।