मेरी मैया करेगी रखवाली

पारंपरिक
महादेव भजन दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

जय माता दी जय माता दी,

जय माता दी जय माता दी,

सब मिल के बजाओ ताली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली......

अंदर मां का भवन बाहर लांगुर खड़े,

ऊपर भैरव बाबा बलशाली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली,

सब मिल के बजाओ ताली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली....

यहां ब्रम्हा भी हैं यहां विष्णु भी हैं,

भोले बाबा जी हैं बलशाली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली,

सब मिल के बजाओ ताली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली.....

मां को ऐसे सजाओ जैसा कोई न सजा,

मां को चुनरी ओढ़ाओ लाल वाली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली,

सब मिल के बजाओ ताली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली.....

मां ने तन भी दिया मां ने मन भी दिया,

मां ने किस्मत जगा दी हमारी,

मेरी मैया करेंगी रखवाली,

सब मिल के बजाओ ताली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली.....

मां को भेंट चढ़ाओ मां को भोग लगाओ,

मां से झोली भरा लो खाली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली,

सब मिल के बजाओ ताली,

मेरी मैया करेंगी रखवाली.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।