बाबा का नाम जप ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा,

दुनिया से दिल लगा के,

दुनिया से दिल लगा के,

दुनिया से क्या मिलेगा,

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा.....

दुनियां के रिश्ते नातो में,

ना तेरा कोई अपना,

ये हारे का सहारा,

बस इनका नाम जपना,

सब द्वार बंद होंगे,

ये दर खुला मिलेगा,

दुनिया से दिल लगा के,

दुनिया से क्या मिलेगा,

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा.....

कितना छुपा ले दामन,

ये देख सब रहा है,

नेकी बदी को तेरी,

ये हर पल लिख रहा है,

जिस दिन हिसाब लेगा,

उसे क्या जवाब देगा,

दुनिया से दिल लगा के,

दुनिया से क्या मिलेगा,

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा......

दौलत हो या हुकुमत,

ताकत हो या जवानी,

हर चीज मिटने वाली,

हर चीज आनी जानी,

ये सब ग़ुरूर एक दिन,

माटी में जा मिलेगा,

दुनिया से दिल लगा के,

दुनिया से क्या मिलेगा,

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा......

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा,

दुनियां से दिल लगा के,

दुनिया से दिल लगा के,

दुनिया से क्या मिलेगा,

बाबा का नाम जप ले,

तुझे आसरा मिलेगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।