मेरें दिल की पतंग में श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे दिल की पतंग में श्याम की डोर तू लगाई देना,

कहीं और ना उड़ जाए इसे खाटू धाम उड़ाई देना,

मेरें दिल की पतंग में श्याम.....

सांवरिया तेरी हो जाए डाल दे अपनी डोर जी,

और किसी का ना हो जाए खींच ले अपनी ओर जी,

तेरा होगा बड़ा एहसान की मंदिर तक पहुँचाई देना,

मेरें दिल की पतंग में श्याम.....

अपनी अंगुली से तू डोरी रोज हिलाते रहना श्याम,

तू अपने दरबार में इसको रोज नचाते रहना श्याम,

तुम्हे झुक झुक करे ये प्रणाम की इसको ये सिखाई देना,

मेरें दिल की पतंग में श्याम....

रखना अपनी नजर में बाबा इधर उधर मुड़ जाए ना,

तेरी चौखट छोड़ किसी से पेंच कहीं लड़ जाए ना,

ये दुनिया बड़ी बेईमान की दुनिया से बचाई लेना,

मेरें दिल की पतंग में श्याम.....

जब तक है जिंदगानी मेरी पतंग कहीं काट जाए ना,

तेरे हाथ से डोर ना छूटे ध्यान तेरा हट जाए ना,

इसपे बनवारी लिख दे तेरा नाम ये किरपा तू बरसाई देना,

मेरें दिल की पतंग में श्याम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।