तेरी मस्ती में झूमे जग सारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी मस्ती में झूमे जग सारा,

माना मैंने तू है हारे का सहारा,

सांवरिया तेरा दर मुझको भा गया,

सांवरिया तेरा दर मुझको भा गया,

कन्हैया तेरा दर मुझको भा गया,

सांवरिया तेरा दर मुझको....

मेरा हाल क्या मैं तुझको बताऊँ,

बस दिन रात तेरा गुण गाऊं,

तेरे दर मिलता डूबो को किनारा,

माना मैंने तू है हारे का सहारा,

सांवरिया तेरा दर मुझको भा गया,

सांवरिया तेरा दर मुझको.....

जबसे मन में कान्हा तुमको बसाया है,

मेरे ख़्वाबों में भी मैंने तुम्हे पाया है,

खेल है बाकी नज़र का सारा,

माना मैंने तू है हारे का सहारा,

कन्हैया तेरा दर मुझको भा गया,

सांवरिया तेरा दर मुझको.....

जबसे तेरा नाम मुख से उच्चारा है,

तेरे बृजवासी को तूने ही संवारा है,

हेमंत बोले सदा तेरा ही जयकारा,

माना मैंने तू है हारे का सहारा,

सांवरिया तेरा दर मुझको भा गया,

सांवरिया तेरा दर मुझको.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।