साँवरा सलोना तेरे हरदम पास है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

।। श्री श्याम वन्दना ।।

साँवरा सलोना तेरे हरदम पास है,

हरदम पास है, अर्जी लगाले बन्दे, श्याम तेरे साथ है।।

तू टेर लगाकर देख, श्याम मेरा दौड़ा आयेगा,

तू श्याम रिझाकर देख, श्याम नैनों में समायेगा,

साँवरे सलोने पे पूरा विश्वास है||9||

सपनों में आता श्याम, एक दिन दरश करायेगा,

तू भाव से भजता जा, श्याम तुझे गले लगायेगा,

'महिला संघ' को श्याम बिहारी, तुमसे यही आस है।

हारे को देता जीत, जो इनको दिल सो पुकारेगा,

जब आये संकट तो, श्याम मेरा पल में मिटायेगा,

कहे 'लीला' अंखियन को, तेरी ही प्यास है।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।