सबसे पहले लूँगा में बाबोसा का नाम

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - पारम्परिक

सबसे पहले मैं लूंगा, बाबोसा का नाम,

नाम लेते ही बाबोसा का, बनते मेरे काम,

तो बोलो ॐ बाबोसा......

बाबोसा की मैंने दिल मे ज्योत जगाई,

जन्मों जन्म की इनसे, मैंने प्रीत लगाई,

इनके आने से जीवन मे खुशियाँ छाई,

तो बोलो ॐ बाबोसा......

बाबोसा तुम मेरी, लाज बचाते रहना,

मैं पथ से जो भटकूँ, तुम राह दिखाते रहना,

अपने चरणों मे थोड़ी सी जगह दे देना,

तो बोलो ॐ बाबोसा......

बाबोसा की शरण मे, दिलबर जो भी आता है,

सुख शांति संपति, धन वैभव यश वो पाता है,

अपनी कृपा दृष्टि, तुम यु ही बनाये रखना,

तो बोलो ॐ बाबोसा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।