जन जन का कल्याण करे मेरा भोला

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

जन जन का कल्याण करे मेरा भोला बाबा,

भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा,

ॐ नमो: शिवाय हरि ॐ नमो: शिवाय

ॐ नमो: शिवाय हरि ॐ नमो: शिवाय

ॐ नमो: शिवाय हरि ॐ नमो: शिवाय.....

एक बार जो करे इशारा,

बदल के रखदे समय की धारा,

नवयुग का निर्माण करे हाँ मेरा भोला बाबा,

भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा....

रावण को दी दान मे लकां,

त्रिभुवन में बाजा था डंका,

निर्धन को धनवान करे हाँ मेरा भोला बाबा,

भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा.....

भूले हुए को राह दिखावे,

देवो को अमृत पिलवावे,

और खुद विष का पान करे हां मेरा भोला बाबा,

भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा.....

जो भोले के दर पे आए,

मन चाहा फल वो पा जाए,

हर मुश्किल आसान करे ॐ मेरा भोला बाबा,

भक्तों का उद्धार करे मेरा भोला बाबा,

जन जन का कल्याण करे मेरा भोला बाबा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।