मैया जाएंगे बहन के देश

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जल्दी से कर दे मैया कोथरी,

मैया जाएंगे बहन के देश, पपैया बोले बाग में...

मीठी तो कर दई बेटा कोथरी,

मेरे बेटा बहना को लाना अपने साथ, पपैया बोले बाग में...

ले लै री मौसी अपनी कोथरी,

मेरी मौसी बहना को कर दो तैयार, पपैया बोले बाग में...

मीठी तो लागे बेटा कोथली,

मेरे बेटा बहना ना जावे तेरे साथ, पपैया बोले बाग में...

तीजों का बड़ा त्यौहार है,

मेरी बहना झूला तो झूले बाबुल बाग, पपैया बोले बाग में...

सखी सहेली सब जा रही,

मेरी मौसी बहना तो जाएगी मेरे साथ, पपैया बोले बाग में...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।