शिव शंकर रखवाला

पारंपरिक
श्री गणेश भजन शिव भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मंगल कारी नाम है उनका,

मंगल कारी नाम है उनका,

शम्भू भोला भला रे,

शिव शंकर रखवाला सबका,

शिव शंकर रखवाला सबका.....

राम कृष्णा ने जिनको पूजा,

उनके जिस नहीं हिया दूजा,

नमः शिवाय रटने वालों को,

सब कुछ देने वाला मेरा,

शिव शंकर रखवाला सबका....

बहुत हैं भोले भोले भले बाबा,

सरल पार्वती माता,

श्री गणेश और कार्तिकेय संग,

शिव परिवार निराला,

शिव शंकर रखवाला सबका.....

बाबा जिस पर खुश हो जाएँ,

उसको पालें और बचाएं,

शिव भक्ति में है हर शक्ति,

अद्भुत दीनदयाला,

शिव शंकर रखवाला सबका.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।