बोलकर श्री राधे राधे जीवन संवार ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कीर्तन में आये है तो श्याम ने पुकार ले,

बोलकर श्री राधे राधे जीवन संवार ले.....

जितना रटोगे उतना आनन्द पाओगे,

दुःख दर्द चिन्ता सारी सब भूल जाओगे,

व्यर्थ का भार सर से सारा तू उतार ले,

बोलकर श्री राधे राधे जीवन संवार ले.....

बीती को बिसार दे तू सुध ले आगे की,

अब भी समय है है प्यारे शरण ले ले राधे की,

शरण में आए को करे भव पार रे,

बोलकर श्री राधे राधे जीवन संवार ले.....

युगल चरण में प्यारे ऐसा सुख पाएगा,

राधे राधे बोलेगा तो श्याम दौड़ा आयेगा,

मेरे "मन" बचा जो जीवन, इनके चरणों में गुजार ले,

बोलकर श्री राधे राधे जीवन संवार ले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।