शंकर भोला मेरा है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

मेरा है भई मेरा है शंकर भोला मेरा है,

सारे जग मे मचा दिया शोर भोला मेरा है,

मैं कहु बजाके ढोल भोला मेरा है,

हो सारे जग में मचा दिया शोर भोला मेरा है….

कोई कहे काला कोई कहे गोरा,

मेरा भोला चाँद चकोर भोला मेरा है,

सारे जग में मचा दिया शोर भोला मेरा है…..

कोई कहे मोटा कोई कहे पतला,

मैंने लिया तराजू में तोल भोला मेरा है,

हो सारे जग में मचा दिया शोर भोला मेरा है…….

कोई कहे लम्बा कोई कहे छोटा,

मैंने लिया फीते से नाप भोला मेरा है,

सारे जग में मचा दिया शोर भोला मेरा है……..

जहर का प्याला राणा जी ने भेजा,

पी गई मीरा जी घोल भोला मेरा है,

सारे जग में मचा दिया शोर भोला मेरा है…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।