कह रही राधिका प्यारे मोहन सुनो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कह रही राधिका प्यारे मोहन सुनो,

तीर जामुन पे आने का वादा करो ॥

मोहिनी धुन पे मोहन कदम के तले,

मंजु मुरली बजाने का वादा करो ॥

संग सखियों के पनिघट पे आउंगी मैं,

तुम भी आना कन्हैया सबेरे वही॥

नीर भरकरके जब मैं निहारु तुम्हें,

मेरी गागर उठाने का वादा करो॥

मेरी नैया के तुम ही खेवैया तो हो ,

हो मेरी जिंदगी का सहारा तुम्ही॥

अपनी बाहों का देकर सहारा मुझे,

जिन्दनगी ये बिताने का वादा करो॥

छोड़ बृज का नगर जाओ मथुरा न तुम,

पाँव पड़ती हूँ निर्मोही अब मैं तेरे॥

बांह मेरी पकड़ जो लिए आज हो,

जिंदगी भर निभाने का वादा करो॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।