देने वाला तू बैठा है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

देने वाला तू बैठा है मौज करेंगे हम बाबा,

मौज करेंगे हम बाबा मौज करेंगे हम बाबा…..

मान दिया सम्मान दिया अज्ञानी ज्ञान दिया,

तूने बड़ा सम्मान दिया मौज करेंगे हम बाबा,

देने वाला तू बैठा है मौज करेंगे हम बाबा....

संकट भी जो मुझको घेरे तेरे धाम के लावै फेरे,

तूने दूर किए है अँधेरे मौज करेंगे हम बाबा,

देने वाला तू बैठा है मौज करेंगे हम बाबा...

स्वर्ग से सुंदर तेरा द्वारा मुझको लगता बड़ा प्यारा,

इन भगतो का तू ही सहारा मौज करेंगे हम बाबा,

देने वाला तू बैठा है मौज करेंगे हम बाबा...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।