दुनिया की बातो पर न ध्यान दिया कीजे

पारंपरिक
अन्य भजन रानी सती दादी भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया की बातो पर न ध्यान दिया कीजे

दादी को सुमिर करके हर काम किया कीजे

दादी के सुमिरन से बल मिलता है मन को

दादी सुलझाती अपनी हर उलझन को

जीवन की हर मुश्किल आसान किया कीजे

दादी को सुमीर करके हर काम किया कीजे

छोटा सा है जीवन और काम बहुत बाकि

दादी दादी भज लो है नाम यही काफी

चाहे जिस हाल में हो

ये नाम लिया कीजे

दादी को सुमिर करके हर काम किया कीजे

दादी को भजने से दादी संग रहती है

सोनू ही नहीं कहता ये दुनिया कहती है

अगर बात जो हित की हो

तो मान लिया कीजे

दुनिया की बातो पर न ध्यान दिया कीजे

दादी को सुमिर करके हर काम किया कीजे

भजन गायक :- सौरभ-मधुकर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।