इनके दम पे मेरा दुनिया में नाम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम ही मेरा जीवन है इनपे समर्पित तन मन है,

इनके ही दम पे मेरा दुनिया में नाम है,

मेरी पहचान मेरा खाटू वाला श्याम है,

हम सब प्रेमी श्याम भरोसे अपने काम पे चलते है,

अपने बच्चे इस दुनिया में श्याम किरपा से पलते है,

श्याम नाम आधार है हमको श्याम से प्यार है,

इनके दम पे मेरा दुनिया में नाम है.......

हर बाबा प्रेमी से अपना जुड़ा है नाता,

झूठे सरे रिश्ते जग के ये रिश्ता हमें बहता,

श्याम ही अपनी दोलत है इनसे नाम से शोहरत है,

इनके दम पे मेरा दुनिया में नाम है.......

जब जब कोई संकट हम पर आ कर के मडराता,

श्याम नाम हर उस प्रेमी का संकट दूर भगाता,

श्याम ही अपना सहारा है इनसे अपना गुजरा है,

इनके दम पे मेरा दुनिया में नाम है.......

जब से रोमी ने है सोंपी इनको अपनी डोर है,

श्याम प्रेमियों में बस देखो इसी बात का शोर है,

ये ऐसा दातार है सबसे करता प्यार है,

इनके दम पे मेरा दुनिया में नाम है.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।