सब कहते हैं राधा राधा गाते है भजन आधा आधा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सब कहते हैं राधा राधा गाते है भजन आधा आधा...

श्रवण ने छोड़ा राज पाट मां बाप की सेवा करने को,

डोली में बिठाए मात पिता कंधे पे वजन आधा आधा,

सब कहते हैं राधा राधा गाते है भजन आधा आधा....

मां बाप ने कितने जतन किए परिवार रहे मेरा मिल जुल के,

भाई से भाई लड़ बैठे परिवार किया आधा आधा,

सब कहते हैं राधा राधा गाते है भजन आधा आधा....

मंदिर में घंटा बजा रहे मस्जिद में अल्लाह बोल रहे,

मंदिर मस्जिद को तुड़वा के भगवान किया आधा आधा,

सब कहते हैं राधा राधा गाते है भजन आधा आधा...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।