आ रहा है वो खाटूवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ रहा है ज़रा देखो वो खाटूवाला,

दर्द मेरा वो मिटाएगा लीले वाला,

आ रहा है....

थक गया हूँ मैं ज़माने के ताने सुन सुनके,

कब आएगा बता तू खाटू से चलके,

आके सीने से लगा ले तड़प रहा हूँ मैं,

दर्द मेरा वो मिटाएगा मौरवी का लाला,

आ रहा है.....

जल्दी आजा ना कहीं देर तू लगाना ना,

थाम कर हाथ मेरा अब दूर ना जाना,

तेरे ही नाम से चलता है कारोबार मेरा,

दर्द मेरा वो मिटाएगा मोरछड़ी वाला,

आ रहा है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।