मैंने सारे किये उपाय मेरे घर ना आये श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैंने सारे किये उपाय,

मेरे घर ना आये श्याम,

कोई ऐसा जतन बताये,

मेरे घर आ जाये श्याम,

कोई कहे माखन मिसरी खाता,

कोई कहे मेवा चूरमा भाता,

मैंने छप्पन भोग लगाये,

मेरे घर ना आये श्याम,

मैंने सारे किये उपाय,

मेरे घर ना आये श्याम,

कोई कहे ये शौक़ीन है भारी,

मीठी खुसबू लगती है प्यारी,

आंगन में फुल सजाये,

घर आंगन में फुल सजाये,

मेरे घर न आये श्याम,

मैंने सारे किये उपाय,

मेरे घर ना आये श्याम,

बोले साधु सन्त ओर जोगी,

जप-तप पूजा करनी होगी,

जप-तप यग्य बड़े करवाएं,

मेरे घर ना आये श्याम,

मैंने सारे किये उपाये,

मेरे घर ना आये श्याम,

सोनू ने फिर युक्ति सुझाई,

जिसके वश है कृष्ण कन्हाई,

तू भी राधे रटन लगाले,

तेरे घर आ जाये श्याम,

तू राधे रटन लगाले,

तेरे घर आ जाये श्याम,

तू ले राधे को नाम तेरे घर आ जाये श्याम,

भजन गायक :- सौरभ-मधुकर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।