हर श्याम प्रेमी की बाबा ने मौज कर दी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बिन मांगे बिन बोले बाबा झोली मेरी तूने भर दी,

वाह मेरे बाबा मौज कर दी, वाह मेरे बाबा मौज कर दी...

कबसे आया दर पे तेरे दूर हुई हर बदहाली,

घर में मेरे हर पल ही छाई हुई है खुशहाली,

दूर हो गयी चिंता साड़ी दूर हुई हर सिरदर्दी,

वाह मेरे बाबा मौज कर दी, वाह मेरे बाबा मौज कर दी....

नाम से तेरे मेरे बाबा मेरा सारा काम चले,

करने वाले आप सांवरे मेरा जग में नाम चले,

बेदर्दी ये दुनिया सारी तू ही सच्चा हमदर्दी,

वाह मेरे बाबा मौज कर दी, वाह मेरे बाबा मौज कर दी....

हार के आया जग से बाबा तूने मेरा साथ दिया,

कर ना पाया काम जो कोई बिन बोले वो काम किया,

दीपक झूमे नाचे गाये कृपा बाबा ऐसी कर दी,

वाह मेरे बाबा मौज कर दी, वाह मेरे बाबा मौज कर दी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।