दाता की करुणा से हो जाएगा सबका उद्धार

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

दाता की करुणा से हो जाएगा सबका उद्धार,

श्रद्धा भाव से प्रभु का जयकारा लगा के,

चलो चले प्रभु के द्वार,

दाता की करुणा से.....

अपने हर भक्त की दाता बिनती सुने,

भक्तों की राहों से दुख के कांटे चुने,

मेरे दाता जी निराले बिन मांगे देने वाले,

मेरी नैया लगाए पार,

दाता की करुणा से.....

सारे संसार का तुमको ख्याल प्रभु,

चरणो में मिले आसरा हमें प्रभु,

मेहर जो प्रभु करते सारे कष्टों को हरते,

करते सारे सुखों का आधार,

दाता की करुणा से.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।