मेरा बार बार प्रणाम बिहारी तेरे चरणो में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा बार बार प्रणाम बिहारी तेरे चरणो में,

चरणो में चरणो में,

मेरा बार बार प्रणाम....

तुम्ही हो माता पिता हमारे,

हम आये है शरण तुम्हारे,

मुझे ले चलो अपने धाम बिहारी तेरे चरणो में,

मेरा बार बार प्रणाम....

दूजा संत सदा हि देना,

श्री चरणो की भगति देना,

मैं भूलू ना तेरा नाम बिहारी तेरे चरणो में,

मेरा बार बार प्रणाम....

वृंदावन के बांके बिहारी,

दर्शन देना कृष्ण मुरारी,

मेरी विनती है बारम बारम बिहारी तेरे चरणो में,

मेरा बार बार प्रणाम....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।