श्याम बड़ा ही दिलदार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जो भी मांगो मिलेगा तुमको ऐसा ये दरबार है,

मेरा खाटू वाला श्याम बड़ा ही दिलदार है....

सुनी है सबकी श्याम धणी ने जो भी आया दर पर,

मेरे श्याम ने अपनी कृपा बरसाई उसके ऊपर,

खुशियां देकर लौटाता है ऐसा ये दातार है,

मेरा खाटू वाला श्याम बड़ा ही दिलदार है......

हारे का कहलाता सहारा यार के ग़म के मारों का,

दीं दयालु प्रति पालक ये मजबूरों लाचारों का,

शीश का दानी वरदानी ये कलयुग का अवतार है,

मेरा खाटू वाला श्याम बड़ा ही दिलदार है.....

किसी ने देके नहीं है देखा देखा भक्ति भंडारा,

इसीलिए मशहूर जगत में कुंदन श्याम का है द्वारा,

हारे का मेरा श्याम सहारा लीले का असवार है,

मेरा खाटू वाला श्याम बड़ा ही दिलदार है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।