बाबा हर हालात बदलेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सच्चा भरोसा तेरी, बिगड़ी बात बदलेगा,

आ श्याम शरण में, बाबा हर हालात बदलेगा,

बाबा हर हालात बदलेंगा....

अफसाना लिख रही हूँ,

बस इतना रख विश्वास, बाबा मेरे साथ है,

खाटू वाले का हर पल, मेरे सिर पर हाथ है,

कैसी भी कठिन घड़ी हो, रातों रात बदलेगा,

आ श्याम शरण में, बाबा हर हालात बदलेंगा……

कोई कितना भी बहकाए, दरबार ना छोड़ो,

गर जोड़ लिया है रिश्ता, मेरे यार ना तोड़ो,

बस देखते रहना सबकुछ, अकस्मात बदलेगा,

आ श्याम शरण में, बाबा हर हालात बदलेंगा……

ये हाथ पकड़ कर तेरा, तेरे साथ चलेगा,

मेरा खाटू वाला ले हाथों में, ले हाथ चलेगा,

गर भावना सच्ची होगी, जज्बात बदलेगा,

आ श्याम शरण में, बाबा हर हालात बदलेंगा……

चाहे जमाना बेरी हो, दुश्मन हजार हो,

तेरे सामने खड़ा ये, बैरी संसार हो,

रोमी तेरे हर दुश्मन के, ख़यालात बदलेगा,

आ श्याम शरण में, बाबा हर हालात बदलेंगा……

सच्चा भरोसा तेरी, बिगड़ी बात बदलेगा,

आ श्याम शरण में, बाबा हर हालात बदलेगा,

बाबा हर हालात बदलेंगा……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।