हम हो गए राधा रानी के

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए राधा रानी,

हम हो गए राधा रानी के हम हो गए राधा रानी के....

राधे बरसाने वाली के,

राधे संतों की प्यारी के,

राधे बृजभान दुलारी के राधे बरसाने वाली के....

हम गली-गली में कहते हैं,

हम डगर डगर में कहते हैं,

हम नगर नगर में कहते हैं हम हो गए राधा रानी के....

हम कल भी राधा रानी के,

हम आज भी राधा रानी के,

हम कल थे राधा रानी के,

हम आज भी राधा रानी के,

हम हाथ उठा कर कहते हैं सदा रहेंगे राधा रानी के....

कोई भला कहे कोई बुरा कहे,

अजी कहता है तो कहता रहे,

हम नाच नाच कर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।