नारियों का भाग मैया तूने कैसा बनाया है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

नारियों का भाग मैया तूने कैसा बनाया है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है,

नारियों का भाग मैया तूने कैसा बनाया है....

हर युग में मैया नारी को सताया है,

हर युग में मैया अपनों ने रुलाया है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है.....

अहिल्या जैसी नारी को इंद्रदेव ने सताया है,

उन्हीं के पति ने उनको पत्थर का बनाया है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है.....

सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है,

उन्हीं के पति ने उनको क्यों घर से निकाला है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है.....

द्रुपद जैसी नारी को दुशासन ने सताया है,

उन्हीं के पति ने उनको क्यों जुए में हारा है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है.....

मीरा जैसी नारी को राणा ने सताया है,

उन्हीं के पति ने उनको क्यों जहर पिलाया है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है.....

कलयुग की बेटियों को दहेज ने सताया है,

उन्हीं के पति ने उनको क्यों जिंदा जलाया है,

भारत की बेटियों का कैसा भाग बनाया है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।