तेरे एक कदम पर मैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

विश्वास तू कर मुझपे तुझे जीत दिलाऊंगा,

तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा....

सुख दुःख तो जीवन मणि आएंगे जाएंगे,

कभी तुझे हंसाएंगे कभी तुझे रुलायेंगे,

तू चिंतन कर मेरा मैं चिंता मिटाऊंगा,

तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा.....

दुनिया क्या कहती है इससे तू ना डरना,

बस नेक नियत से तू हर एक करम करना,

तू प्रेम बढ़ा मुझसे मैं प्रेम लुटाऊंगा,

तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा.....

तू सौंप दे सब मुझको इतना सा कहना मान,

मेरी राह पे चलता चल हो जायेगा कल्याण,

भजनो से कर मोहित अनमोल बनाऊंगा,

तेरे एक कदम पर मैं सौ कदम बढ़ाऊंगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।