आ गया हूं दर पे झुकाने को सर

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आ गया हूं तेरे दर पे झुकाने को सर,

बजरंगी बाला जी अब तो ले लो खबर,

अपनी कृपा का दिखाओ मुझे भी असर,

बजरंगी बाला जी अब तो ले लो खबर....

महिमा का तेरी कैसे करूं बखान,

मंगलकारी चरणों में तेरे कोटि प्रणाम,

मुझ पे भी डालो दया की नजर,

राजीव पे भी डालो दया की नजर,

बजरंगी बाला जी अब तो ले लो खबर,

आ गया हूं तेरे दर पे झुकाने को सर.....

संकट जो हरता है वो तेरा है नाम,

सुख जहां मिलता है वो तेरा है धाम,

पीर हरो बाबा करो भक्तों की कदर,

बजरंगी बाला जी अब तो ले लो खबर,

आ गया हूं तेरे दर पे झुकाने को सर.....

©राजीव त्यागी नजफगढ़

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।