चीर दिया सीना सियाराम नजर आए

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भक्ति के रंग में रंगे हनुमान नज़र आये,

चीर दिया सीना सियाराम नजर आए,

भक्ति के रंग में रंगे हनुमान नज़र आये,

रावण के बोल तीखे हनुमत को नही भाए,

चीर दिया सीना सियाराम नजर आए,

भक्ति के रंग में रंगे हनुमान नज़र आये….

सुग्रीव के संग वन में हनुमान जी मिले थे,

यारी के फूल मन मे, यही से ही खिले थे,

बने पक्के यार दोनों दुनिया मे अमर पाए,

चीर दिया सीना सियाराम नजर आए,

भक्ति के रंग में रंगे हनुमान नज़र आये….

रावण के वश से सींता हनुमान छुड़ा लाये,

लक्ष्मण को लगी शक्ति.श्री राम जी घबराए,

वो पहाड़ उठा लाये भक्त वीर कहलाये,

चीर दिया सीना सियाराम नजर आए,

भक्ति के रंग में रंगे हनुमान नज़र आये….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।