गजानंद आ जाओ एक बार

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गजानंद आ जाओ एक बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं,

गजानंद आ जाओ एक बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं…….

सबसे पहले हो तेरी पूजा,

फिर काम बने दूजा,

हो तेरे दर्शन हो हर बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं,

गजानंद आ जाओ एक बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं………

देवों में देव निराला,

तू माँ गोरा का लाला,

तेरी महिमा अपरम्पार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं,

गजानंद आ जाओ एक बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं……

मैंने तेरा ध्यान लगाया,

तेरा रूप मेरे मन भाया,

करो ख़ुशियों की बौछार,

सभा में तुम्हें बुलाते है,

गजानंद आ जाओ एक बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं……….

यो अमरहेड़ी ते आवे,

आनन्द तेरी महिमा गावे,

सबका करदो बेड़ा पार,

सभा में तुम्हें बुलाते है,

गजानंद आ जाओ एक बार,

सभा में तुम्हें बुलाते हैं…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।