एक बस तेरा ही सहारा

पारंपरिक
महादेव भजन दुर्गा भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

एक बस तेरा ही सहारा,

माता कर दो कल्याण,

तुझ बिन दूजा कौन हमारा,

माता कर दो कल्याण……

ब्रम्हा, विष्णु, शिव ने बनाकर,

तेरा रूप रचाया,

नाम दिया शक्ति जगदम्बा,

जग उद्धार कराया,

तू तो है ममता की धारा,

माता कर दो कल्याण…….

मेरे घर द्वारे भी आओ,

सुन्दर भवन सजाया,

भोग तेरे पूजन की माता,

हलवा चना बनाया,

तूने भवसागर से तारा,

माता कर दो कल्याण……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।