हनुमत लियो राम को नाम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को,

पता लगाने को, सिया का पता लगाने को,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

जंगल ढूंढे पर्वत ढूंढे,

अरे वाने लियो समुन्दर लांघ, सिया का पता लगाने को,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

सारी लंका घूम के देखि देखे महल अटारी,

और विभीषण की कुटिया से राम नाम धुन आई,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

ब्राह्मण को वाने भेष बनाया गले में माला डाली,

राम नाम का जाप वो कर रहे गए विभीषण द्वार,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

कहा से तो तुम आयो हो ब्राह्मण क्या है तुम्हारा नाम,

साची बात बताओ हमको क्या है तुम्हरो काम,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

हनुमत को वाने बेष बनाया बोले जय श्री राम,

सीता माँ का पता लगाना ये ही हमारा काम,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

काहे को तूने लंका ढुंडी काहे को महल अटारी,

एक अशोक वाटिका जामें बैठी सीता नारी,

हनुमत लियो राम को नाम सिया का पता लगाने को.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।