हमारे वीर बजरंगी ह्रदय मे राम को धारे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हमारे वीर बजरंगी ह्रदय मे राम को धारे,

ह्रदय मे राम को धारे ह्रदय मे राम को धारे ,

ह्रदय मे राम को धारे सियावर राम को धारे,

ये मेहंदी पुर सालासर वाले ये पल में संकट सब टाले,

हमारे वीर बजरंगी…..

पवन सूत अनजनी नंदन सदा सेवक के दुःख भंजन,

कृपा करो जग के रख वाले ,भक्त जान करते है वंदन,

हमारे वीर बजरंगी…..

संजीवन ढूंढ कर लाये लखन के प्राण लौटाए,

प्रभु श्री राम हर्षाये देवगन पुष्प बरसाए,

हमारे वीर बजरंगी…..

हनुमत भक्त हितकारी सदा संतान के दुःख हारी,

जो सुमिरे नित्य हनुमत को सकल सुख पावे नर नारी,

हमारे वीर बजरंगी…..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।