किया श्याम से जो वादा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गयी,

ये ना मौका है अब चूकने का,

मैं सबको बताने आ गयी,

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गई.....

खाटू मंदिर के बाहर दरवाजे पर,

इंतज़ार में खड़ा था मेरा गिरधर,

सब्र हुआ ना साँझ ढलने का,

झलक मैं तो पाने आ गई,

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गई.....

जबसे हुई मुलाकात बंसी वाले से,

मेरे जीवन हो गए उजाले से,

क्या सबब ये दिल मचलने का,

पहेली सुलझाने आ गई,

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गई.....

मनमोहन के मन को जो भा गई,

अंजलि की दुआ काम आ गई,

लिखा क़िस्मत में नहीं टलने का,

सरल समझाने आ गई,

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गई.....

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गयी,

ये ना मौका है अब चूकने का,

मैं सबको बताने आ गयी,

किया श्याम से जो वादा मिलने का,

मैं वादे को निभाने आ गई....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।