खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना,

जल्दी जल्दी खाटू में हमको बुलाना....

जपते रहे हम नाम तुम्हारा,

छुटे कभी ना हमसे खाटू द्वारा,

होता रहे तेरे दर पव आना जाना,

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना....

भक्ति की ऐसी लगन लगा दो,

संतो की सेवा का भाव जगा दो,

हर वर्ष उत्सव तेरा यूँ ही मनाना,

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना....

कथा कीर्तन से होता जीवन पवित्र,

किया विकास ने ये जीवन समर्पित,

यूँ ही लुटाना अपनी कृपा का खजाना,

खाटू वाले श्याम हमें भूल ना जाना....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।