अपना मालिक बाबा श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अपना मालिक बाबा श्याम हमको दुनिया से क्या काम,

श्याम धनि के चरणों में है अपने चारो धाम,

अपना मालिक बाबा श्याम हमको दुनिया से क्या काम…..

खाटू में है श्याम धनि का मंदिर बड़ा ही भारी,

बैठा है दरबार लगा कर कलयुग का अवतारी,

जिस के दर्शन से भगतो का हो जाता कल्याण,

अपना मालिक बाबा श्याम हमको दुनिया से क्या काम…..

श्याम धनि के होते हम पर विपदा कभी ना आवे,

इसके हाथ में सौंप के जीवन हम तो मौज उड़ावे,

अब तो ये खाटू वाला ही रखता अपना ध्यान,

अपना मालिक बाबा श्याम हमको दुनिया से क्या काम……

बाबा के दरबार में सोनू जब से बने है चाकर,

सवर गई है किस्मत अपनी इसकी शरण में आकर,

देख हमारे ठाठ बाठ को दुनिया है हैरान,

अपना मालिक बाबा श्याम हमको दुनिया से क्या काम……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।