तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे,

मेरा दिल लूट गया मेरी जां लुट गई,

हाय मेरा दिल लुट गया मेरी जां लुट गई,

तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे..........

नैनो में समा गई सूरत तेरी,

बातें करने लगी है मूरत तेरी,

मेरे दिल को हुआ कुछ तो सांवरे,

हाय मेरा दिल लुट गया मेरी जां लुट गई,

तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे.......

तेरी मुस्कान ने मेरे दिल को छुआ,

सब कहते हैं छोरा पागल हुआ,

हाय चैन ना आता मुझे सांवरे,

हाय मेरा दिल लुट गया मेरी जां लुट गई,

तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे......

तेरे पास मैं हर पल बैठा रहूं,

तू सुनता रहे मैं कहता रहूं,

मन भाई है तेरी गली सांवरे,

हाय मेरा दिल लुट गया मेरी जां लुट गई,

तेरी तस्वीर क्या देख ली सांवरे........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।