मईया की महिमा मैं गाऊं

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मईया की महिमा मैं गाऊं,

मईया तुमको मनाऊ,

दरबार तेरा सजाऊ,

मईया तुमको मनाऊ.....

पूजन कराऊ, कीर्तन कराऊ,

मईया के चरणों में ध्यान लगाऊ,

लाल चुनरी तुमको मैं औढ़ाऊ,

मईया तुमको मनाऊ,

मईया की महिमा मैं गाऊं,

मईया तुमको मनाऊ.....

हलवा बनाऊ, पूरी बनाऊ,

श्रद्धा से मईया मैं भोग चढ़ाऊ,

लाल बिंदिया मैं तुमको लगाऊ,

मईया तुमको मनाऊ,

मईया की महिमा मैं गाऊं,

मईया तुमको मनाऊ.....

मईया की लीला है सबसे निराली,

भक्तो के घर मनती जैसे दिवाली,

नवरात्रो को मैं आऊं,

मईया तुमको मनाऊ,

मईया की महिमा मैं गाऊं,

मईया तुमको मनाऊ.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।