करते हैं तुमसे इतना प्यार मुरलिया वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करते है तुमसे इतना प्यार मुरलिया वाले,

तेरे जैसा नही कोई यार मुरलिया वाले....

तेरे जैसा मेरा भगवान मेरा और कोई नहीं

तेरे जैसा न मेहरबान मुरलिया वाले,

करते है तुमसे इतना प्यार मुरलिया वाले....

तेरे जैसा नहीं शक्तिमान और कोई,

तेरे जैसा नही दिलदार मुरलिया वाले,

करते है तुमसे इतना प्यार मुरलिया वाले....

तेरे जैसा नही दीनों का कोई रखवाला,

और राजेंद्र सा गुनहगार मुरलिया वाले,

करते है तुमसे इतना प्यार मुरलिया वाले....

तेरे जैसा नहीं है सेठ सारी दुनिया में,

तेरे जैसी नहीं सरकार मुरलिया वाले,

करते है तुमसे इतना प्यार मुरलिया वाले....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।