सुन सांवरे तेरे हम दीवाने हुए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धुन: सुन सांवरे तेरे ही भरोसे मेरी नाव रे

सुन सांवरे तेरे हम दीवाने हुए बांवरे,

भगतों की बाहें बाबा, आकर के थाम रे,

सुन सांवरे....

दे दो सहारा हम तो, आये हैं भरोसा लेके,

दुनिया से हारे, दर पे तुम्हारे,

छोड़ेंगे अब तो ना हम, खाटू का गांव रे,

सुन सांवरे....

दुःख से भरी हैं आंखें अश्कों की धार है,

ज़ख्मों से तन-मन देखो हुआ तार तार है,

कर दो हे करुणा सागर, किरपा की छांव रे,

सुन सांवरे....

तेरी रहमतों का साया जिसे भी मिला है,

चोखानी जाने उसका जीवन खिला है,

रहता हमारे मुख में, बस तेरा नाम रे,

सुन सांवरे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।