जो श्याम के प्रेमी हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धुनः: जो राम को लाये हैं....

जो श्याम के प्रेमी हैं वो खाटू जाते हैं,

बाबा भी बढ़-कर के उन्हें गले लगाते हैं,

जो श्याम के प्रेमी हैं....

खाटू की गलियों में दीवाने बाबा के,

मस्ती में झूमते हैं जैकार लगाते हैं,

जो श्याम बाबा की चौखट पर भी झुक जाता है,

उसके सर पे बाबा हाथों को फिराते हैं,

जो श्याम के प्रेमी हैं....

जो श्याम बाबा की चौखट पर ज़न्नत का नज़ारा है,

जो जाते हैं खाटू मस्ती लूट के आते हैं,

जो श्याम चौखानी दीवाना है बाबा की भक्ति में,

बाबा भी भक्तों के आशिक़ बन जाते हैं,

जो श्याम के प्रेमी हैं....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।