साई तेरे नाम के दीवाने हो गए

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मस्ती में रंगे मस्ताने हो गए, मस्ती में रंगे मस्ताने हो गए,

साई तेरे नाम के दीवाने हो गए बाबा तेरे नाम के दीवाने हो गए…….

तेरे बिना दिल कहीं लगता नहीं, मन का चिराग मेरा जलता नहीं,

सारी दुनिया से बेगाने हो गए, सारी दुनिया से बेगाने हो गए,

साई तेरे नाम के दीवाने हो गए, बाबा तेरे नाम के दीवाने हो गए ……

तेरे बिना मुझे कुछ भाता नहीं, मन को सुकून मेरे आता नहीं,

लबों पे तेरे ही तराने हो गए, लबों पे तेरे ही तराने हो गए,

साई तेरे नाम के दीवाने हो गए, बाबा तेरे नाम के दीवाने हो गए ……..

हम सब भक्त तेरे बच्चे हैं साई, अकाल के थोड़े थोड़े कच्चे हैं साई,

पूरे ये मन के अफ़साने हो गए,

साई तेरे नाम के दीवाने हो गए, बाबा तेरे नाम के दीवाने हो गए……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।