एक काम बालाजी जरूर करना

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

एक काम बालाजी जरूर करना,

सारी दुनिया में मेरा नाम करना...

गले में सोने की चैन पड़ी हो,

दरवाजे पर मेरे पास खड़ी हो,

अन्य धन से भंडार भरना सारी,

दुनिया में मेरा नाम करना....

देश की कमान भी मेरे हाथ हो,

चार पांच आगे पीछे बॉडीगार्ड हो,

घर पर भी मेरे पहरेदार रखना,

सारी दुनिया में मेरा नाम करना....

खाने को लड्डू मिठाई हो,

पीने को दूध और लस्सी हो,

अंगना में दो चार भैंस रखना,

सारी दुनिया में मेरा नाम करना....

एक काम बालाजी जरूर करना,

राम से मिलन एक बार करना,

राम से मिलन एक बार हो जाए,

सारी दुनिया में मेरा नाम हो जाए....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।