मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम पे मुझको विश्वास है,

रिश्ता मेरा इनसे कुछ ख़ास है,

झूठे जहाँ में अब हमे बस इन्ही से आस है,

मेरे श्याम पे मुझको....

मेरा हाथ रखता है ये हाथ में,

मेरी लाज रखता है हर बात में,

चलता है ये साथ में दिन में भी और रात में,

मेरे श्याम पे मुझको....

प्रभु प्रेम का मुझपे चढ़ा रंग है,

मुझे देख कर दुनिया अब दंग है,

अब ना कोई चिंता फिकर हर घडी ये संग है,

मेरे श्याम पे मुझको.....

सोचा नहीं था जो वो सब मिला,

जीवन के उपवन में हर फूल खिला,

किस्मत से भी अब तो मोहित ना कोई शिकवा गिला,

मेरे श्याम पे मुझको.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।