खाटू का राजा आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू का राजा आया,

राजा महाराजा आया,

नीले पे चढ़के आया हो.....

दर्शन दिखने आया,

भक्तों के मन को भाया,

बाबा मेरा घर आया हो......

मेरा बाबा घर आया श्री श्याम जी

मेरा बाबा घर आया श्री श्याम जी

हारे का ये है सहारा,

जाने ये जग है सारा,

जो हारा सारे जग से,

उसको दिया सहारा,

दीवाना मैं दीवाना, बाबा का मैं दीवाना,

मेरा है यार बाबा, मेरा दिलदार बाबा,

मेरा ना कोई अपना, मेरा है सब कुछ बाबा,

मेरा सब कुछ मेरा बाबा,

मेरा सब कुछ मेरा बाबा,

खाटू का राजा आया....

खाटू में इनकी नगरीया,

जहाँ बैठा हैं सांवरिया,

जो जाता इनके दर पे,

लम्बी हो उसकी उमरिया,

मेरी पतवार बाबा, तू पालनहार बाबा,

है नैया बीच भवर में, लगा दो पार बाबा,

देवल के मन को भाया,

बाबा ने ये लिखवाया,

बाबा मेरा घर आया हो....

मेरा बाबा घर आया श्री श्याम जी

मेरा बाबा घर आया श्री श्याम जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।