तेरा नाम चल रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमको इस जहाँ से प्यारा,

लगता नाम है तुम्हारा,

दिल में श्याम श्याम हर पल,

धड़कन सा मचल रहा है,

तेरा नाम चल रहा है,

जय श्री श्याम चल रहा है.....

दूर रह के भी साथ हो मेरे मुझको विश्वास है,

मौजूद हो मेरे संग मुझको होता आभास है,

मेरी साँसों के ही संग में आठों याम चल रहा है,

तेरा नाम चल रहा है,

जय श्री श्याम चल रहा है.....

डगमगाई जो मैं ज़रा सा तो थाम लेते हो तुम,

गिर ना जाऊं मैं लड़खड़ा के संभाल लेते हो तुम,

मेरे हर सफर को बाबा अब अंजाम मिल रहा है,

तेरा नाम चल रहा है,

जय श्री श्याम चल रहा है......

रहना बाबा तू संग मेरे ये तुमसे अरदास है,

आकृति ये कह सके मेरा श्याम बस पास है,

तेरी ही कृपा से बाबा हर तूफ़ान टल रहा है,

तेरा नाम चल रहा है,

जय श्री श्याम चल रहा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।