तूने पकड़ा जो हाथ मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तूने पकड़ा जो हाथ मेरा,

ग़म के बादल जो छंटने लगे,

हमने तुझको पुकारा जो श्याम,

मेरे दर पे तो श्याम आ गए.....

श्याम ऐसी कृपा कर दो,

जिसकी कोई भी सीमा ना हो,

पीछे मुद के जो देखूं तुझे,

मेरे श्याम का दीदार हो,

मेरे श्याम का दीदार हो,

तेरे दर्शन की आस में हम,

सारे जग को ही ठुकरा गए,

हमने तुझको पुकारा जो श्याम,

मेरे दर पे तो श्याम आ गए.....

श्याम तुझसे ही मेरा जीवन,

गिरीश भजता तेरा ये भजन,

रखना उनको भी खुश मेरे श्याम,

जिसने मानी है हमसे जलन,

जिसने मानी है हमसे जलन,

हर ख़ुशी की तलाश में हम,

चलके तेरे ये दर आ गए,

हमने तुझको पुकारा जो श्याम,

मेरे दर पे तो श्याम आ गए......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।