ज़िन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ज़िन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा,

आज तक जिसने सम्भाला वही सम्भालेगा....

हर घडी हर पल जो तेरा ध्यान रखता है,

जग के आगे हर दफा सम्मान रखता है,

कैसे तूने सोचा वो तुझको भुला देगा,

ज़िन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा......

जो भी दे लेले ख़ुशी से तर्क ना करना,

कण मिले या घण मिले तू फर्क ना करना,

जितनी झोली में ज़रूरत उतना डालेगा,

ज़िन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा.....

की प्रभु ने हर मुसीबत चुटकियों में हल,

श्याम के आगे ना चलता मुश्किलों का बल,

तेरी कमज़ोरी को ये ताक़त बना देगा,

ज़िन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा.....

डूब जाए नाव तेरी है नहीं मुमकिन,

कह दे माधव कुछ नहीं तू सांवरे के बिन,

बीच मझधारों को ये साहिल बना देगा,

ज़िन्दगी से हर मुसीबत श्याम टालेगा.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।