चलो दिखाऊ तुम्हे नजारा खाटू धाम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चलो दिखाऊ तुम्हे नजारा खाटू धाम का,

कलयुग में डंका बाजे बाबा श्याम का....

सब देवो में देव निराला मेरा खाटू वाला,

भगतो की बंद किस्मत का पल में खोले ये ताला,

बाबा की किरपा से जीवन कटे आराम का,

कलयुग में डंका बाजे बाबा श्याम का....

इनकी किरपा ने लाखों भक्तो को तारा,

बाबा जी ने पल में सबकी किस्मत को बदल डाला,

मेरे पे रंग चढ़ रहा बाबा के नाम का,

कलयुग में डंका बाजे बाबा श्याम का....

खाटूवाले बाबा दर्शनों से निहाल करे,

वो हॉवे किस्मत वाला जिसपे बाबा मेहर करे,

बाबा दर्शन बिन जीवन प्यारे कुछ न काम का,

कलयुग में डंका बाजे बाबा श्याम का....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।