सतगुरू जी का दर्शन हमने पाया है

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

राज तिलक का शुभ दिन देखो आया है,

सतगुरू जी का दर्शन हमने पाया है....

दूर दूर से संगत प्रभु के दर पर आई है,

देने सतगुरु को बधाई संगत आई है,

पीला रहे मस्ती का भर भरकर प्याला है,

देखो देखो आ गया हारा वाला है,

सतगुरू जी का दर्शन हमने पाया है....

भक्ति का भण्डार है ये प्रेम के सागर,

माँग लो अनमोल धन हाथ फैला कर,

खोल देंगे करमो का ये ताला है,

देखो देखो खुशियां का दिन आया है,

सतगुरू जी का दर्शन हमने पाया है....

कर रहे है भक्त सारे प्रार्थना इतनी,

झोलिया भर दाता हम मांग रहे भक्ति,

दास ने चरणों मे डेरा डाला है,

देखो देखो खुशियां का दिन आया है,

सतगुरू जी का दर्शन हमने पाया है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।